स्वर्गीय सीताराम केशरी की पुण्यतिथि मनाई गई

utkarshexpress.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सीताराम केशरी की पुण्यतिथि काँग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना कि अध्यक्षता में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्वर्गीय सीताराम केशरी के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सीताराम केशरी हम कॉंग्रेसजनों के लिए प्रेरणाश्रोत है, उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण, निष्ठा और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर जमीनी स्तर से उठ कर कॉंग्रेस पार्टी के सर्वोच्च पद तक सफर तय किया।
सीताराम केशरी का जीवन हमें सिखाता है कि यदि हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें, तो निश्चित रूप से सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर शशि शेखर सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, मदीना खातून,विद्या शर्मा,प्रदीप शर्मा,धर्मेन्द्र कुमार निराला, ओंकार शक्ति,प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, खिजीर हयात, बृजेश राय, शंभू शरण सिंह, मदन सिंह, गौतम सिंह, नवल किशोर शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, शिव नाथ प्रसाद,कौशल श्रीवासतव आदि शामिल रहे।




