मनोरंजन

तीजा पर्व का महत्व – सुनील गुप्ता

( 1 ) है तीजा पर्व
अखंड सौभाग्य का.,
पावन व्रत !!
( 2 ) शिव पार्वती
मिलन का ये पर्व.,
खिलाए हर्ष !!
( 3 ) है मनचाहे
वर की कामना का.,
ये उपवास !!
( 4 ) मेहंदी रचा
कर सोलह श्रृंगार.,
करती पूजा !!
( 5 ) शिव सरिखा
मिले जीवन साथी.,
यही कामना !!
( 6 ) सुहागिन स्त्री
पति के सुख स्वास्थ्य.,
की मांगे दुआ !!
( 7 ) ये भाद्रपद
शुक्ल तृतीया दिन.,
मनाया जाए !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर , राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button