मनोरंजन

पटोरी में कविता और शायरी की महफ़िल सजी

utkarshexpress.com  समस्तीपुर/पटोरी (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – नगर परिषद क्षेत्र पटोरी के सिरदिलपुर उसराहा वार्ड संख्या 1 में रविवार को साहित्य तथा संस्कृति की ख़ूबसूरत बयार देखने को मिली। रामदुलार साहित्यकार मंडल के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन सह मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रख्यात कवियों तथा शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संयोजन विकाश कुमार विनीत द्वारा किया गया। उद्घाटन दक्षिण भारत हिन्दी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष सह वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वर करूण, लनमिवि के पूर्व अधिकारी प्रो. बिंदेश्वर दास, रामचन्द्र चौधरी, डॉ. एस एन झा, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप तथा दुखित महतो भक्तराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। कवि सम्मेलन का संचालन इंजी. अवधेश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट रूप से किया। इस अवसर पर मंचस्थ कवियों तथा शायरों ने अपनी-अपनी विधाओं में शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब वाहवाही लूटी। इस कार्यक्रम में महात्मा केदारनाथ, अधिवक्ता डॉ. जय नाथ ठाकुर, संजय कुमार सिंह, मोहन कुमार, शरदेंदु शरद, विजय कुमार शर्मा, युवा साहित्यकार प्रकाश राय, प्रो. महेश्वर ठाकुर, दिनेश कुमार धुरंधर, मो. फिरोज़ आलम तथा अधिवक्ता सदानंद राय सहित अनेक रचनाकारों ने सुमधुर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आभा ज्योति व अंतरा रत्नम के मधुर स्वर की प्रस्तुति व भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button