देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने घोसवरी में डिग्री काॅलेज का वर्चुअल उद्घाटन किया

utkarshexpress.com मोकामा ( पटना) । बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने घोसवरी में आज राजकीय महाविद्यालय ( डिग्री काॅलेज) का वर्चुअल उद्घाटन किया। वही मोकामा विधायक अनन्त कुमार सिंह ने शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन फीता काट कर किया।
टाल क्षेत्र में यह पहला डिग्री काॅलेज है जिसके स्थापना से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गया है। अभी इस महाविद्यालय में छात्र – छात्राओं के लिए 73 सीटें हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुनः बढाया जाएगा।
मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य, राजकिशोर गुप्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, आनन्द प्रकाश, जिला भाजपा अध्यक्ष, शैलेन्द्र प्रसाद मौजूद थे।
विद्यार्थियों ने फूल – माला और पगड़ी पहनाकर विधायक अनन्त कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button