मनोरंजन

वनाकाम कर्नाटक इकाई की काव्य गोष्ठी मधु माहेश्वरी की पुस्तक ‘क़लम और कॉलम’ का भव्य विमोचन

utkarshexpress.com बेंगलुरु:: वरिष्ठ नागरिक काव्यमंच, कर्नाटक इकाई की जुलाई माह की मासिक काव्यगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन बेंगलुरु स्थित ‘अवध असम एक्सप्रेस रेस्टोरेंट’ में वैश्विक अध्यक्ष राजेंद्र निगम ‘राज’ के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच को इंदु ‘राज’ निगम (राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्षा), विजय मोहन सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष व प्रभारी दक्षिण प्रांत), सरला ‘सरल’ और विनीता लवानिया (अध्यक्षा, प्रहरी मंच, कर्नाटक इकाई) ने सुशोभित किया। परंपरा के अनुसार सभी मंचासीन अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता बेंगलुरु के अध्यक्ष रामस्वरूप कुशवाहा ने की तथा पूरे कार्यक्रम का बेमिसाल संचालन श्री प्रेमप्रकाश पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ वीणापाणि की वंदना से हुई। सरस सुंदर श्वेत आसन, ज्ञानदेवी शारदे मां, इस सुमधुर वंदना की प्रस्तुत किया प्रीति राही ने। इसके बाद उपस्थित रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर गोष्ठी में समां बांध दिया। काव्यपाठ करने वालों में ममता सिंह, प्रतिमा पांडेय, वरुण दीक्षित, रविन्द्रन, मधु माहेश्वरी, आशा रानी शरण, पूनम बेलानी, मंजूलता, मुनि तिवारी, गीताचौबे, नमिता सिन्हा, रंजीता, शेफालिका, स्वीटी सिंघल, श्वेता शर्मा, कामिनी शर्मा, प्रीति राही, शाही राज, इंदु निगम, प्रेमप्रकाश पांडे, सरला ‘सरल’, विनीता लवानिया, नन्द सारस्वत, विजय मोहन, राजेंद्र निगम, रामस्वरूप कुशवाहा आदि रहे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंचासीन सम्माननीय अतिथियों द्वारा मधु माहेश्वरी की द्वितीय एकल पुस्तक ‘क़लम और कॉलम’ का भव्य विमोचन किया गया। विमोचन के अवसर पर लेखिका को पारंपरिक सिल्क का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका विशेष सम्मान किया गया।
यह पुस्तक लेखिका की उन रचनाओं का एक यादगार संग्रह है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में उनकी कलम से उपजी हैं। इन रचनाओं को देश-विदेश के विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से स्थान मिल चुका है। अलग-अलग समय में जीए गए विचारों के इस अनूठे संग्रह में कुल सतावन रचनाएं हैं, जिनमें आलेख, व्यंग्य, संस्मरण, लघुकथा आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन भोजन का आनंद लिया, जिसके साथ इस शानदार और सफल गोष्ठी का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button