मनोरंजन
विशेष दिन { 08.08.26 (08.08.08)} – सुनील गुप्ता

( 1 ) आठ अगस्त
एक विशेष दिन..,
बड़ा पावस !!
( 2 ) हरेक वर्ष
एक अदृश्य द्वार..,
खुले आकाश !!
( 3 ) लायंस गेट
खगोलीय घटना..,
भरती ऊर्जा !!
( 4 ) उच्च चेतना
भाव तरंगे उठें..,
जो भरे शक्ति !!
( 5 ) अनंत चिह्न
है आठ का ये अंक..,
प्रकाश अंश !!
( 6 ) इस समय
प्रकृति के समीप..,
बिताएं हम !!
( 7 ) गहराई में
अंतस ध्यान लगा..,
पाएं आनंद !!
( 8 ) आठ का अंक
शुभता का प्रतीक..,
है आध्यात्मिक !!
सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |



