नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश

utkarshexpress.com देहरादून – गांधी पार्क में संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वावधान में उमा एसोसिएशन, मातृशक्ति तथा संभव कला मंच द्वारा जन-जागरूकता हेतु प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नारी सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं की विधानसभा एवं लोकसभा में भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें समान अवसर प्रदान करने की दिशा में समाज को जागरूक किया गया। इस महत्वपूर्ण विषय को संसद में चर्चा हेतु उठाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर महापौर Saurabh Thapliyal , श्रीमती मधु भट्ट उपाध्यक्ष कला संस्कृति परिषद उत्तराखंड सरकार, बाल आयोग की अध्यक्ष Dr. Geeta Khanna , उमा एसोसिएशन की अध्यक्ष Sadhana Sharma , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा Ruchi Bhatt , महामंत्री Dr. Himani ,
कवयित्री Kavita Bisht ‘Neh’ , ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष।
Dr. Kshama Kaushik , Madhu Marwah , Neha Sharma , Nupur Sharma , Menaka Bahl सहित अनेक गणमान्य महिलाओं की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
यह आयोजन नारी शक्ति के सम्मान, उनके अधिकारों की पहचान और समाज में उनके उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है।
सभी सम्मानित अतिथियों, आयोजकों एवं उपस्थित मातृशक्ति का हार्दिक आभार,करते हुए मिलकर नारी सशक्तिकरण के इस अभियान को और आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



