राजनीतिक

राजेंद्र आश्रम में राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

utkarshexpress.com गयाजी । गया जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा “हैप्पी बर्थडे” गीत गाकर अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राहुल गांधी जी दीर्घायु हों तथा उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं ऊर्जा प्राप्त हो। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के आम लोगों, किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठा रहे हैं।

कांग्रेसजनों ने कामना की कि छात्रों को न्याय दिलाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने, किसानों के अधिकारों की रक्षा करने तथा सामाजिक और आर्थिक न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी जी को ईश्वर और अधिक शक्ति प्रदान करें। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी जी देशहित और जनहित के मुद्दों पर इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने यह भी कामना की कि आने वाले समय में राहुल गांधी जी देश के सर्वोच्च नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करें। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर खुशियां मनाईं।इस अवसर पर, गगन मिश्रा , रामप्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह,विद्या शर्मा,देविका शरीरर, धर्मेन्द्र कुमार निराला,शौकत निशात,प्रदीप शर्मा,ओंकार शक्ति, चन्दन कुमार,अर्जुन गुप्ता,कमलेश चंद्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, विद्या भूषण,शिव नाथ प्रसाद,राकेश कुमार,आदि     – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button