धर्म

राम मंदिर के चढ़ावा चोर सनातन द्रोहियों की संपत्ति जब्त कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाई जाए

utkrshexpress.com पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव और श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष पीठाधीश्वर डॉ स्वामी श्यामा जी महाराज ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालो ने हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ही ठेस नहीं पहुंचाया अपितु सनातन धर्म पर भी आघात किया है। टीनू यादव नामक चढ़ावा चोरों के सरगना और आस्तीन के सांप को जिस चंपत राय ने दूध पिलाया इस सांप ने सिर्फ चंपत राय को ही नहीं डसा अपितु संपूर्ण सनातन में अपना जहर फैलाकर उसे जहरीला बनाने का प्रयास किया।
पीठाधीश्वर डॉक्टर श्यामानंद ने तमाम चढ़ावा चोरों की चल अचल संपत्ति को व्याप्त कर उसमें राम मंदिर से जुड़े धार्मिक संसाधनों के संचालन की मांग की है। उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्वरित कार्रवाई कर एस आई टी के माध्यम से इस मामले को उजागर करने और चढ़ावा चोरों को अपने हिसाब करने की कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ घोर सनातनी है। रामलाला इन चढ़ावा चोरों को उनके किए की सजा देंगे ही लेकिन योगी के कोप से भी इन्हें कोई नहीं बचा सकता।
स्वामी डॉक्टर श्यामानंद ने कहा की फास्ट्रेक कोर्ट के माध्यम से इन्हें सजा दिलाई जाए। उन्होंने राजनेताओं से अपील किया कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए इसी प्रकार का भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए सनातन धर्म को बदनाम कर भ्रम फैलाने वालो की कोशिश करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
पीठाधीश्वर श्यामानंद ने कहा कि है राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राव ने इस वारदात के बाद अपने पद इस्तीफा देकर धार्मिक मर्यादाओं का पालन किया है।    रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button