देश-विदेश

मशरूम उत्पादन के लिए उत्साहित लाभुक प्रयोगिक कार्य में तल्लिंन

utkarshexpress.com गुमला (झारखंड)। उद्यान विकास योजना अंतर्गत पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान लाभुकों ने मशरूम उत्पादन के लिए उत्साहित हो कर मशरूम उत्पादन के प्रायोगिक कार्यों में अभिरुचि और तल्लिंता का परिचय दिया।
एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार के जोशपूर्ण अभिव्यक्ति और प्रशिक्षण से प्रभावित लाभार्थियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन के माध्यम से आपलोग न केवल जीविकोपार्जन कर सकेंगी, बल्कि सदैव अपने जीवन में आमदनी को बढ़ा कर अपने जीवन को सुखी और समृद्ध कर सकेंगी।
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मशरूम के पौष्टिकता और औषधीय गुणों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मशरूम से निर्मित मूल्यसंबर्धक और खाद्य प्रसंस्करण की भी विस्तार से जानकारी दी गई जिससे लाभुकों में उत्साह का संचार हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन गुमला जिला के रायडीह, चैनपुर और जारी प्रखण्ड में विधिवत संचालित किया जा रहा है। रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button