मनोरंजन

दीपावली: नया संदर्भ – प्रवीण त्रिपाठी

चलो इस बार फिर मिल कर, दिवाली को मनाएँ हम।
हमारा देश हो रोशन, दिये घर-घर जलाएँ हम।

मिटायें सर्व तम जो भी, दिलों में है भरा कब से।
करें उज्ज्वल विचारों को, खुरच कर कालिमा मन से।
भरें नव तेल नव बाती, जगे उत्साह तन मन में।
जतन से दूर कर लें हम, उदासी सर्व जीवन से।
चलो घर द्वार को मिल कर, दिवाली पर सजाएँ हम।
चलो इस बार फिर मिल कर…..

छिपा मन में कहीं जो मैल, रिश्तों में लगे जाले।
करें अब दूर वो मतभेद, देते पीर बन छाले।
लगायें प्रेम का मलहम, विलग नाते पुनः जोड़ें।
लगा कर प्रेम की चाभी, दिलों के खोल दें ताले।
जला कर नेह का दीपक, तिमिर मन का भगायें हम।
चलो इस बार फिर मिल कर…..

न छूटे एक भी कोना, नहीं कुछ भी अँधेरों में।
उजाले हाथ भर-भर कर, चलो बाँटें बसेरों में।
गरीबों को मिले भोजन, करें घर उनके भी रोशन।
चलो मिल बाँट दे खुशियाँ, दिखें सब को सवेरों में।
उघाड़ें स्याह परतों को, पुनः उजला बनायें हम।
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button