जंग अभी जारी है व्यंग्य विधा की सराहनीय कृति – कवि संगम त्रिपाठी

utkarshexpress.com – किताबें हमें ज्ञान देती है और किताबों से मिला ज्ञान हमें रोजमर्रा में काम आती है। डॉ बालकृष्ण रामभाऊ महाजन नागपुर महाराष्ट्र की किताब जंग अभी जारी है व्यंग्य विधा की सराहनीय कृति है। राजनीतिक व सामाजिक विसंगतियों को अपनी रचनाओं के माध्यम से इंगित करते हुए सोचने पर बाध्य करती उनकी लेखनी वास्तव में लोगों को दिशा देने में समर्थ है। प्रतिभा के धनी रचनाकार डॉ बालकृष्ण रामभाऊ महाजन की यह ग्यारहवीं किताब है। क्षणिका के माध्यम जो व्यंग्य रचनाकार ने किया है वह बाण से कम नहीं है और यही बाण विसंगतियों को ध्वस्त कर नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।
आम आदमी की छोटी-छोटी परेशानियों को चित्रित करने की अद्भुत कला इस कृति में देखने को मिलती है। अपनी रचनाओं से रचनाकार ने जो सार्थकता दी है वह सचमुच काबिले तारीफ है………
उम्र भर
बोझ उठाया
पिता ने
और लोग तारीफ
करने लगे
मां की
( किताब समीक्षा )




