तहसील प्रांगण में आयोजित हुआ संविधान शपथ समारोह, तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ने दिलाई शपथ

utkarshexpress.com देवबंद — संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तहसीलदार गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में संविधान शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।
समारोह में तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विजय शर्मा, अरुज तिवारी, आयशा सिद्दीकी सहित तहसील परिसर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




