देवबंद में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों पर रही पैनी नजर

utkarshexpress.com देवबंद — शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को देवबंद नगर में पुलिस प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाते हुए फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की अराजक एवं उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर बनी हुई है और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च मे उपजिलाधिकारी देवबंद विजय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान सहित समस्त चौकी इंचार्ज एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश दिए। रिपोर्टर — महताब आज़ाद



