मनोरंजन

मोबाइल ने छीना अपनापन – सुनील गुप्ता

मोबाइल ने छीना है अपनापन

बच्चों से उनका भोला बचपन !

बढ़ती गयीं दूरियां अपनों में..,

मोबाइल ने तोड़ा प्रेम बंधन !!1!!

 

पहले होता था जो माधुर्यपन

रहा नहीं अब बढ़ा एकाकीपन !

सभी खोए मोबाइल में अपने..,

देखें डिजिटल दुनिया के सपने !!2!!

 

पहले जैसा रहा नहीं सुकून

प्रकृति से टूटा अटूट बंधन  !

बढ़ती जा रही नित घुटन..,

सिमटते चले गए प्रेम संबंध  !!3!!

 

घटता जा रहा बड़ों का सम्मान

रहा नहीं संस्कारों का ध्यान  !

मोबाइल से चिपकी पूरी दुनिया..,

बंद कमरों तक सिमटा ज्ञान !!4!!

 

दोस्ती रह गई सिर्फ ऑनलाइन

नित मिलना-जुलना हुआ कम !

मोबाइल ऑर्डर पे मिले भोजन..,

भूल गए बढ़ाना रिश्तों का क्रम !!5!!

 

मोबाइल लत ने बढ़ाई दूरी

समझ-बूझ में आई नित कमी !

बढ़ता तनाव, नींद की समस्या..,

आए इसके लपेटे में हम सभी !!6!!

 

बढ़ती संवेदनहीनता व असुरक्षापन

तोड़ा मोबाइल ने हमारा दिवास्वप्न !

वर्चुअल बातें और आपस में दूरी…,

नित जीवन में बढ़ रहा सूनापन  !!7!!

-सुनील गुप्ता,जयपुर ,राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button