सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान द्वारा नाट्य कार्यशाला का आयोजन

utkarshexpress.com (kumar sandeep)- सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान,पटना द्वारा आदर्श रा. उ. मध्य विद्यालय बी. एम. पी. कम्पाउण्ड, मालीघाट, मुजफ्फरपुर में 7 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यशाला के निदेशक एवं कठपुतली विशेषज्ञ श्री सुनील कुमार द्वारा बच्चों के बीच रंगमंच में व्यवहार होने वाले मुद्राओं पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को उनके महत्व से अवगत कराया गया.बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट,वॉइस माड्यूलेशन के संबंध में अभ्यास करया एवं आम जीवन में व्यवहार में कैसे उपयोग में लाएं इस पर प्रकाश डाला गया. बच्चों को विलुप्त हो रही अपने रंगमंचीय कला के महत्व से अवगत कराने पर प्रकाश डाला. नाट्य विधा से स्नातकोत्तर संस्था सचिव सुजीत कुमार द्वारा बच्चों को विभिन्न मुद्राओं के महत्व से अवगत कराया गया एवं उन्हें निरंतर व्यवहार में लाने की सलाह दी ताकि उनका व्यक्तिगत विकास आसानी पूर्वक हो और समाज में वह अन्य व्यक्तियों से अलग दिखे इसके लिए निरंतर रंगमंच से जोड़ने को प्रोत्साहित किया साथ ही साथ अपने पाठ्यक्रम के साथ अच्छे लेखकों के जीवनी से रूबरू होने की भी अनुशंसा की साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय कृष्ण कुमार ने भी बच्चों को रंगमंच की दिशा में उत्साहित देखकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप रंगमंच की ओर अपना ध्यान आकर्षण करते हुए व्यक्तित्व विकास पर जोड़ दें. नाट्य कार्यशाला के दूसरे दिन युगराज, गोलु कुमार, वंशराज, हिमांशु, अभिमन्यु, आदर्श, सिद्धार्थ राज, मनीष, ऋषव, प्रियांशु, मनीष, एम डी जैन जुबैल, आर्यन कुमार, चांदनी कुमारी, सलोनी गुप्ता, मिष्टी, मुस्कान भारती,पनवी, आंननाया, शिवानी, सोनी, साक्षी, अंशु, आयात प्रवीण, अंजली, रौनक प्रवीण, पीहू, प्रियंका, संध्या, परिधि, रचना, मानशी, पूर्णिमा, शिवम, रिजवान, सत्यम, ललित,लोक कलाकार विकाश कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी,शिवानी आर्य,शिक्षक अमित कुमार, डायट रामबाग की प्रशिक्षु छात्रा अंजली कुमारी मौजूद थी.




