मनोरंजन

फिर आई ठंडी – राज लक्समी

फिर आई ठंडी के दिन, फिर छाई सर्दी रात,
रजाई में दुबके बैठे, लेकर चाय का साथ।
सुबह-सुबह की धुंध में, ठिठुर रहा संसार,
सूरज दादा देर से आएँ, लेकर धूप उपहार।

अदरक वाली चाय की चुस्की, मन को खूब सुहाए,
गरम-गरम पकौड़ों की खुशबू, सबके मन को भाए।
स्वेटर, टोपी और मफलर, तन को खूब सजाएँ,
ठंडी-ठंडी हवा के झोंके, बार-बार सताएँ।

खेतों में ओस की बूँदें, मोती जैसी चमकें,
पेड़ों की सूनी डालियाँ, ठंडी हवा में महकें।
बच्चों की टोली खुश होकर, धूप में खेल दिखाए,
दादी माँ की मीठी बातें, सबके मन को भाए।

अलाव जलाकर बैठे सब, लेकर अपनी बात,
ठिठुरन में भी खुशियाँ लाए, सर्दी की सौगात।
कहीं गजक तो कहीं रेवड़ी, स्वाद निराला लाए,
फिर आए ठंडी के दिन, खुशियों की बहार लाए।
– राज लक्समी, जगदलपुर राजिम, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button