उत्तराखण्ड

कवयित्री कविता बिष्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर अपनी चार पुस्तकें भेंट की

utkarshexpress.com देहरादून। सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ वरिष्ठ साहित्यकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी चार पुस्तकें ‘प्रेम कलश’,(काव्य संग्रह) ‘कहती सबसे नेह’ (कुंडलियाँ संग्रह), ‘नेहामृत साहस्री’ (दोहा संग्रह) तथा ‘दुहिता नेह कलश’ (घनाक्षरी संग्रह) सप्रेम भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कविता बिष्ट ‘नेह’ की साहित्यिक यात्रा एवं लेखन के प्रति उनकी निरंतर साधना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ ने कहा कि मुख्यमंत्री का सहज एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा धैर्यपूर्वक उनकी बातों को सुनना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने अपनी साहित्यिक गतिविधियों एवं ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था से सम्बंधित विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं प्रोत्साहन दिए जाने पर उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
कविता बिष्ट ‘नेह’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कर कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button