देश-विदेश

योजना निर्माण कार्यशाला में वैशाली से शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी की सहभागिता

utkarshexpress.com – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, एससीईआरटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के मौर्या होटल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में वैशाली जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखोपुर ढढ़िया, भगवानपुर के शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी ने सहभागिता की।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इक्विटी संभाग से संबंधित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यशाला में विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, इक्विटी संभाग प्रभारी तथा राज्यभर से चयनित 18 शिक्षक शामिल हुए। वैशाली से सरिता कुमारी ने इक्विटी संभाग प्रभारी के रूप में सहभागिता की।

कार्यशाला में किशोरावस्था कार्यक्रम, कैरियर गाइडेंस, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, सेल्फ-एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस तथा जागरूकता कार्यक्रम सहित पांच प्रमुख विषयों पर योजना तैयार की जा रही है। डॉ. सतीश कुमार साथी ने योजना निर्माण में योगदान देने के साथ विभिन्न सत्रों का संयोजन एवं संचालन भी किया।

उनके सक्रिय एवं सराहनीय योगदान के लिए यूनिसेफ के राज्य सलाहकार मुजतबा हुसैन ने डॉ. सतीश कुमार साथी को सम्मानित किया।   रिपोर्ट -कुमार संदीप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button