धर्म

हे सूरजदेव – श्याम कुंवर भारती

सप्त अश्वों के रथ पर चढ़ करते हो जग में तुम उजियारा।
युगों युगों का इतिहास है हे सूरजदेव तुम्हारा ।

लेकर किरणे प्राण की चलते हो तुम गगन में।
तीनो लोको को देकर जीवन रहते हो तुम मगन में।
जब भी फैला अंधकार जगत में सबने तुझको है पुकारा।
युगों युगों का इतिहास है……..।

जीव जंतु और पशु पक्षी के हो अर्ज के तुम दाता।
मानव और तरुवर सरवर के हो तुम जीवन दाता।
उगते डूबते पूजे जाते ,हो सबके तुम सहारा।
युगों युगों का इतिहास है……….।

वर्षा और ओला वृष्टि के सबसे बड़े हो तुम कारक।
तुमसे ही अन्न है उपजे तुम ही हो सजल पदारथ।
दया करो हे दिनकर रविकर दे दो सबको तुम किनारा।
युगों युगों का इतिहास है हे सूरज देव तुम्हारा।
– श्याम कुंवर भारती, बोकारो, झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button