धर्म
अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम अवतरण दिवस – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

आज तृतीया अक्षय वाली, परशुराम को नमन करें।
शिव प्रदत्त फरसाधारी से, सारे दुर्जन व्यक्ति डरें।
षष्ठम अंश विष्णु अवतारी, सहसबाहु के काल बने।
जिनकी कृपा मात्र से सबके, संकट, विपदा, कष्ट टरें।1
दिन पुनीत कल्याण प्रदाता, शुभ मुहूर्त सबसे उत्तम।
आखा तीज बड़ी पावन है, सबके घर भंडार भरें।
वेदव्यास-गणपति के द्वारा, महाभारत का सृजन हुआ,
हुआ अवतरण माँ गंगा का, जो जन-जन के पाप हरें।2
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश




