मनोरंजन
श्रावण माह में शिवार्चन (12)- (श्री मल्लिकार्जुन जी, आंध्रप्रदेश) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

अर्जुन और मल्लिका से मिल, नाम मल्लिकार्जुन आया।
श्री शैलम के क्रौंच शिखर पर, मंदिर अद्भुत बनवाया।
कार्तिकेय के कोप शमन हित, ज्योतिर्लिंग धरा शिव ने,
जिसने इनको शीश नवाया जन्म-जन्म का फल पाया।
कृष्णा तीरे सघन विपिन में, धाम मनोहर शंकर का।
दक्षिण का कैलाश कहाता, ज्योतिर्लिंग प्रलयंकर का।
माँ भ्रमराम्बरा शक्तिपीठ भी, निकट शैल पर स्थित है,
अश्वमेध सम फल पाता कर, पूजन भोले शंकर का।
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश




