धर्म

सुन्दर काण्ड अनुष्ठान का समापन समारोह-

utkarshexpress.com – ओजस मागधी मंच के तत्वावधान में आयोजित 17 मार्च से 27 मार्च तक के सुंदरकांड अनुष्ठान सम्पन्न हो गया.समापन समारोह के अवसर पर औरंगाबाद से संगीत शिक्षक सुशील पाण्डेय के निर्देशन में समीक्षा एवं शिवांगी ने हनुमान चालीसा, रामायण जी की आरती,हनुमानजी की आरती और भजन की भव्य प्रस्तुति दी.
ध्यातव्य है कि इस अनुष्ठान का आयोजन ऑनलाइन किया गया जिसका केंद्रीय स्थल औरंगाबाद था.इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के विभिन्न कोने से जुड़कर बड़े-बड़े विद्वानों के द्वारा श्रीसुंदरकांड का पाठ किया गया एवं पाठ के उपरांत डॉक्टर हेरम्ब कुमार मिश्र मागधी द्वारा सरस भावपूर्ण राम कथा कही गई.सैकडों श्रद्धालु इस कार्यक्रम से जुड़कर आध्यात्मिक लाभ उठाये. मंच के अध्यक्ष डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने बताया कि 17 मार्च से शुरू इस अनुष्ठान में कई विद्वान सम्मिलित होकर मानस का लयबद्ध पाठ किए.श्रेया मिश्रा बिक्रम,अनुज्ञा शर्मा चतरा, कुंदन मिश्र गयाजी,सुधीर कुमार श्रीवास्तव गोंडा,अनामिका शर्मा अनु गोरखपुर,अरविंद कुमार पाठक निष्काम हजारीबाग,संजीव पाण्डेय औरंगाबाद,आशुतोष मिश्र लाव एवं डॉ आर के मतंग अयोध्या, जितेन्द्र पाण्डेय जयपुर ने भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया.
मानस कथा में डॉ हेरम्ब ने भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि रामचरितमानस वह मानस सरोवर है जिसमें अवगाहन करने से भक्ति रूपी मोती की प्राप्ति है. मंच के मुख्य संरक्षक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि रामकथा में जीवन जीने के हर पहलुओं का दिग्दर्शन है. यह हमें जीवन जीने की सच्ची कला सिखाती है. मंच के सचिव उदय भास्कर ने कहा कि आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए यह अनुष्ठान रखा गया था जिसमें सबका सहयोग अविस्मरणीय रहा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के वरीय सदस्य कौशल मिश्र मुंबई, श्यामसुंदर मिश्र गयाजी, राजेश मिश्र और प्रमोद कुमार मिश्र अंबिकापुर, सुरेश विद्यार्थी औरंगाबाद, आनंद मिश्र दिल्ली, डॉ सुदामा मिश्र अंबिकापुर, चंदन पाठक औरंगाबाद, सोम प्रकाश मिश्र अरवल,रविंद्र पाठक गयाजी, ऋतुराज मिश्रा, विकटेश मिश्र एवं सोनल मिश्रा आदि की भूमिका सराहनीय रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button