किसानों की तरक्की से ही झारखंड विकसित होगा – हेमंत सोरेन

utkarshexpress.com रांची। झारखंड सरकार के कृषि, उद्यान सहकारिता और पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित झारखंड कृषि व्यापार मेला – 26 का उद्घाटन करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने कहा किसानों के तरक्की से ही झारखंड का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि इस कृषि व्यापार मेला का उद्देश्य ही किसानों के उत्पादों को बढ़ावा देना है। साथ ही देश विदेश में उत्पादों का निर्यात और बाजारीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने किसानों को अन्नदाता बताते हुए उनके उत्थान के लिए बेहतर काम करने का आश्वासन दिया। झारखंड सरकार की कृषि मंत्री, शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और पशुपालन में निरंतर अग्रसर हो रहा है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री, दीपिका पाण्डेय, स्वास्थ्य मंत्री, इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद, महुआ माजी ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति किया।
तदोपरांत मेले, प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा लगाया गया, मशरूम उत्पादों और प्रसंस्करण की काफी सराहना किया। मेले में कृषि यंत्र, फल – फूल बागवानी, सब्जी, मिलेट सहित कई उत्पादों का आकर्षक स्टॉल लगाया गया था। लोगों ने भारी मात्रा में खरीददारी किया और सेल्फी प्वाइंट का भी लुप्त उठाया। आदिवासी परिधानों में नृत्य संगीत और ढोल – मजारें के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार




