देश-विदेश

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया

utkarshexpress.com.प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, प्रयागराज में शिक्षक दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ने अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके चरित्र एवं व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा गुप्ता तथा प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती संगीता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं प्रस्तुतियाँ देकर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया। छात्राओं ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याएँ, कर्मचारी तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से परिपूर्ण रहा।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button