उत्तराखण्ड

ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए कावड़ शिविर में पहुंच वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने किया प्रसाद वितरित

utkarshexpress.com रुड़की — सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा छटा शिविर लगाया गया,जिसमें कावड़ियों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई गई तथा लगातार भोजन का प्रसाद बांटा गया।कांवड़ सेवा शिविर में पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्या रश्मि चौधरी ने हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन वितरित कर धार्मिक आस्था,मानवता और सहयोग की भावना का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि इस पूण्य कार्य से जहां भगवान शिव प्रसन्न होते हैं,वहीं शिवभक्तों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए शिविर पर उनकी मुक्तकंठ से सराहना की।इस अवसर पर सरस्वती रावत,रीना अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button