13 वां दिव्य रश्मि पत्रिका के वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा 28 मई को

utkarshexpress.com पटना। वीर विनायक दामोदर सावरकर के जन्म दिवस Sabu अवसर पर दिव्य जीर्णोद्धार फाउंडेशन के तत्वावधान में बी आई ए के प्रेक्षागृह में 28 म ई को दिव्य रश्मि पत्रिका का 13 वां बार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक, डॉ राकेश दत्त मिश्रा ने दिया।
डॉ मिश्रा ने ने बताया कि पूर्व पुलिस महानिदेशक, अभ्यानन्द मुख्य अतिथि होंगे। डॉ मदन दूबे समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जिलाधिकारी, पटना, डॉ त्यागराज विशिष्ट अतिथि होंगे। रौशन लाल साहू, अतिथि विशेष, आचार्य कुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, आचार्य डॉ धर्मेन्द्र होंगे।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ अजीत कुमार यादव, डॉ जुली बनर्जी, डॉ विवेकानंद मिश्र, मार्कण्डेय शारदेय,कमलेश पुण्यार्क गुरुजी होंगे। मंच संचालन दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक, डॉ राकेश दत्त मिश्रा करेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्य रश्मि के संवाददाता, प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकार, साहित्यकार, कवि एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार




