मणिकरण साहिब जा रही संगत का किया स्वागत

utkarshexpress.com देवबंद – नूरपुर (बिजनौर) से होते हुए मणिकरण साहिब जा रही संगत का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गुरूद्वारा साहिब संगत लेकर पहुंचे अजीत सिंह शम्मी, जसपाल सिंह रवि, परवेंद्र सिंह सोनू, सतवेंद्र सिंह अनमोल ने बताया कि जत्था नूरपुर से चलकर केशगढ़ साहिब आनंदपुर, गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब, कीरतपुर साहिब, गुरूद्वारा मंडी साहिब होते हुए हिमाचल में स्थित मनीकरण साहिब जाएगा, जहां सरबत के भले की अरदास होगी। बताया कि संगत के लिए बस की सेवा बीबी हरभजन कौर व अमन सिंह के परिवार की ओर से की गई। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। राजपाल सिंह व राजपाल नारंग की ओर से गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बलदीप सिंह, अनमोल सिंह, ज्ञानी अमनदीप सिंह, मोहित मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




