मनोरंजन

हिन्दुस्तान हमारा है – डॉ अनमोल कुमार

हम भारत के भावी सैनिक
हिन्दुस्तान हमारा है,
आजादी के पहरेदारों में
स्थान हमारा है।
विश्व विजय करने की हमको
सपनों में भी चाह नहीं।
पर स्वदेश को पर हाथों में
देने को तैयार नहीं।
इस आजादी को पाने में कितनों ने खून दिए,
कितने ललनाओं ने अपने मस्तक का सिन्दूर दिए।
इस आजादी की रक्षा करने का काम हमारा है।
वीर भगत, आजाद चन्द्रशेखर ने राह बताया है।
इस आजादी के लिए इनलोगो ने प्राण गंवाया है।
हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान हमारा है।
आजादी के पहडेदारों में स्थान हमारा है।
– डॉ अनमोल कुमार, मोकामा, पटना, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button