मनोरंजन
इश्क बिना हुस्न फीका – श्याम कुंवर भारती

इतनी मोहब्बत किया फिर भी तुझसे मेरे करीब आया न गया।
इश्क इतना आसमां न समाए तुझे मेरा नसीब बनाया न गया।
मुझसे नफरत थी या मोहब्बत मैं समझ न पाया आज तक।
माना नफरत ही थी तुझे मगर मुझे शलीब चढ़ाया न गया।
अगर तू कहता मै खुद ही चढ़ जाता फांसी पर तुम्हारे लिए।
भरके बाहों अपनी मुझ गरीब को खुशनसीब बनाया न गया।
पूरी हो तेरी हर ख्वाहिश सब किया तुम्हारी खुशी के लिए।
मर मिटा था मगर रिश्ता झूठा मुझसे अजीब बनाया न गया।
मालूम है मुझे तुम हुस्नगर गुल ए गुलजार बागों बहार हो मगर।
इश्क बिना हुस्न फीका दिल तोड़ मुझे बदनसीब बनाया न गया।
-श्याम कुंवर भारती, बोकारो,झारखंड




