देश-विदेश

केंद्रीय कारागार गया में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

utkarshexpress.com गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ए पी कॉलोनी गया जी के द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार गया में ब्रह्माकुमारी द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके सुनीता दीदी जी ने बंदी भाइयों एवं जेल प्रशासन को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा आध्यात्मिक सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच स्वास्थ्य परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी एवं समाज के सभी वर्ग नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच आत्मविश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का अपने राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकता है तथा किसी भी प्रकार के नकारात्मक आदत से मुक्त हो सकता है
सुनीता दीदी जी ने उपस्थित सभी बंदी भाइयों को आत्म चिंतन आत्म परिवर्तन और नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अच्छाई और परिवर्तन की अपार शक्ति निहित है आवश्यकता है केवल उसे जागृत करने की
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त जीवन जीने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया इस अवसर पर जेल प्रशासन ने भी ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति एवं मूल्य निश्चित जीवन अभियान की सराहना की
नशे से नहीं आत्मावल से जीवन बदलता है राजयोग से मन सशक्त बनता है और जीवन सफल बनता है
कार्यक्रम केंद्रीय कारा के जेलर श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार और हजारों कैदियों के बीच किया गया तथा उन सभी ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।
साथी एक कार्यक्रम पर्यवेक्षक विभाग ऑब्जर्वेशन होम में भी किया गया जहां बच्चों ने भी नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।
इस कार्यक्रम में बीके प्रतिभा बहन, सुपरीटेंडेंट नितेश कुमार तथा राजकुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।  रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button