धर्म

ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र की सन्निधि में श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ शुभारंभ

utkarshexpress.com बक्सर। शिवपुरी में भगवान वामन की जन्मस्थली, श्री राम की शिक्षास्थली, विश्वामित्र की तपस्थली पावन क्षेत्र बक्सर अवस्थित शिवपुरी मठिया रोड में पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर विश्वाचार्य आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज के श्री मुख से 4जून से श्री मद्भागवत सप्ताह कथामृत की वर्षा होगी। कथा प्रतिदिन दो बजे अपराह्न से हरि इच्छा तक चलेगी। प्रात:काल पूजन अर्चन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा होगा। श्रद्धालुओं द्वारा प्रातः काल उतर वाहिनी गंगा श्री रामेश्वर घाट से जलहरी का पावन कार्य संपन्न होगा। श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के प्रधान यजमान धर्मदेव उपाध्याय व व्यवस्थापक संजय उपाध्याय जी है।कथा की पूर्णाहुति 10, जून को होगी। श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।      रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button