मनोरंजन
किशोर कुमार – डॉ अनमोल कुमार

आवाज़ में जादू, अंदाज़ में मस्ती,
नाम था किशोर, काम था हस्ती।
कभी आशिक, कभी जोकर बन जाए,
एक ही सुर में सौ रंग दिखाए।
“प्यार दीवाना होता है” गाकर दिल जीत लिया,
“एक चतुर नार” से सबको हंसा दिया।
खामोशी में भी गीत गुनगुनाए,
उनके बिना सिनेमा अधूरा रह जाए।
4 अगस्त को जन्मे थे वो सितारा,
आज भी हर दिल में गूंजे उनका नगमा प्यारा।
– डॉ अनमोल कुमार, मोकामा जिला पटना बिहार




