उत्तराखण्ड

अखिल भारतीय साहित्य समागम अभिव्यक्ति -26 में देहरादून की कवियित्री नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ के एकल काव्य संग्रह “प्रेम मोती” का हुआ लोकार्पण

utkarshexpress.com देहरादून श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में युगधारा फाउंडेशन के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन ‘अभिव्यक्ति 2026’ में देहरादून की कवियित्री नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ के एकल काव्य संग्रह “प्रेम मोती” का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
तपस्वी छावनी स्थित रामलला कथा मंडप में संस्था द्वारा 19 एवं 20 सितंबर को अखिल भारतीय साहित्य समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवमोहन सिंह ने की और मुख्य अतिथि प्रो. विश्वंभर शुक्ल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ ने सरस सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं प्रथम उद्घाटन सत्र में उनकी पुत्री भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रियांशी गुप्ता ने अपने नृत्य द्वारा गणेश वंदना पर अद्भुत प्रस्तुति दी जो कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण बनी। जिसकी मुख्य अतिथि रामलला पैलेस के आचार्य ब्रह्मदास महाराज सहित देश के सभी जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, शायर ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। परम पूज्य जगद्गुरु आचार्य परमहंस जी एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी ने अंग वस्त्र, माला एवं रामलला के स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। आचार्य ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और साहित्य के संरक्षण को बल मिलता है तथा समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
कार्यक्रम 6 सत्र में संपन्न हुआ। चर्चा परिचर्चा के बाद तीसरा सत्र पुस्तक लोकार्पण का रहा। जिसकी अध्यक्षता नागपुर से आए डॉ. रामकृष्ण वि. सहस्रबुदधे ने की। विशिष्ट अतिथियों में लखनऊ के प्रो. विश्वंभर शुक्ल, डॉ. किरण पांडे, डॉ. श्रीनिवास शुक्ल ‘सरस’, डॉ.सरल, सीधी मध्यप्रदेश, असम से पुष्प बुकलसरिया, डॉ. सचिन गुप्ता देहरादून से रहे। संचालन देहरादून के पवन शर्मा ने किया।
विभिन्न छह राज्यों से आए रचनाकारों की 14 साहित्यिक कृतियों के साथ नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ के प्रथम एकल काव्य संग्रह “प्रेम मोती” का भी विमोचन हुआ।
इसके बाद अगले सम्मान सत्र में संस्था के संरक्षक शिवमोहन सिंह जी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, मुक्तक हार तथा रामलला स्मृति चिह्न देकर नीरू गुप्ता मोहिनी एवं उनके पति डॉ. सचिन गुप्ता का सम्मान किया।
इसके अतिरिक्त देहरादून से डॉ.इंदु अग्रवाल, अर्चना झा, सत्येंद्र शर्मा ‘तरंग’, पवन शर्मा, सत्येंद्र बडोनी आदि की भी उपस्थिति रही।
नीरू गुप्ता मोहिनी ने भी संस्था के संरक्षक शिवमोहन सिंह, निर्मला सिंह एवं संस्था की महासचिव एवं प्रकाशक सौम्या मिश्रा का अंगवस्त्र, माला से सम्मान कर अपनी पुस्तक भेंट की।
अगले दिन 20 सितम्बर को समापन चरण में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 60 साहित्यकारों ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन डॉ.इंदु अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button