मनोरंजन

जीत – कंचन श्रीवास्तव

विरह का ताप
ठंडा हो
कि
उसके पहले
उल्लाहना,व्यंग्य,अपशब्द,ताना
छीटा-कशी और अपमान के
एक बाण
और छोड़ दिये जाते हैं।
फिर
भला कैसे
ठंडा हो ताप
पर
लोगों को क्या?
उन्हें तो
एक, स्त्री के चेहरे पर
कर्मठ होने के साथ-साथ
मुस्कान भी चाहिए।
खास कर
उसे
जो ब्याह कर लाया है
अपने घर
उसे
अपने परिवार की देखरेख करने वाली
कुशल गृहणी के साथ -साथ
बच्चों को अच्छे संस्कार और परवरिश
देने वाली
मां चाहिए।
प्रेयसी की तरह प्रेम
करने वाली प्रेमिका
तो
पत्नी की तरह
उसकी जरूरतों का
ख्याल रखने वाली
पत्नी चाहिए।
एकतफाक
कि
बात है कि उसे
मिल भी जाती है।
क्योंकि
लचीले स्वभाव के कारण
रिश्तों के साथ
घुल मिल कर
रहना जानती है
हर स्थिति,परिस्थित में
अपने आप को ढालने
का मादा
रखती है।
पर
अफ़सोस
कि
पुरुष कहीं ना कहीं
मात खा जाता है
अपने
अहंकारी,जिद्दी और हठी
स्वभाव के कारण
हर जगह
घुल मिल नहीं पाता
जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेता है
और
हार कर
बहुत कुछ
स्त्री पर छोड़ देता है
फिर क्या?
जैसे ही
वो छोड़ता है
उसके छोड़ते ही
स्त्री
थाम लेती है
और
खुद को
गौरवान्वित महसूस करती है
साथ ही साथ
अपने भीतर
वर्षों से धधक रहे
विरह के ताप को
ठंडा भी
करती है।
-कंचन श्रीवास्तव आरज़ू,  प्रयागराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button