धर्म
शुभफल पाइए – सुनील गुप्ता

( 1 ) करते पूजा
शुभफल पाइए..,
माँ लक्ष्मी कृपा !!
( 2 ) नित उठके
देखें हथेलियों को..,
व मांगे दुआ !!
( 3 ) सकारात्मक
कल्याणकारी सोच..,
बढ़ाए ऊर्जा !!
( 4 ) चरण स्पर्श
करें मात-पिता का..,
पाएं आशीष !!
( 5 ) सूर्यार्घ्य चढ़ा
मांगे हम दुआएं..,
कि, होए भला !!
( 6 ) सुख-समृद्धि
खुशियाँ दौड़ी आएं..,
यदि हो अच्छा !!
( 7 ) मधुर बोल
हो अच्छा व्यवहार..,
पूर्ण हो इच्छा !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |




